बदायूँ के अलापुर में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) के तत्काल स्थानांतरण की मांग की गई है।
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
बदायूँ के अलापुर में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) के तत्काल स्थानांतरण की मांग की गई है। नगर निवासियों ने आरोप लगाया है कि EO पिछले छह माह से कार्यालय से अनुपस्थित हैं, जिससे प्रशासनिक लापरवाही और जनसमस्याओं की अनदेखी हो रही है।
स्थानीय निवासी राजन पाठक ने नगर पंचायत अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र सौंपकर यह मांग उठाई है। पत्र में कहा गया है कि अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण कस्बे की नागरिक व्यवस्था चरमरा गई है।
शिकायती पत्र के अनुसार, अधिशासी अधिकारी की लगातार अनुपस्थिति से क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। इनमें सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट का रखरखाव, पेयजल आपूर्ति, नाली निर्माण और मरम्मत जैसे बुनियादी कार्य शामिल हैं। इन सेवाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष हुमा फहीम ने बताया कि उन्होंने अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध एक पत्र लिखकर शासन को भेज दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि अधिकारी ठीक से कार्य नहीं कर रहे हैं।
