अलापुर
Trending

थाना अलापुर पुलिस ने नकली भारतीय कंरेंसी छापने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

 

 

बदायूँ – थाना अलापुर पुलिस ने 9 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर नकली भारतीय करेंसी बनाने एवं उसे बाजार में चलने वाले दो आरोपी यावर अली पुत्र मकसूद अली निवासी गांव भसराला,नूरुल हसन पुत्र रहीसुल हसन निवासी गांव भसराला थाना अलापुर जनपद बदायूं उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के कब्जे से 500 के कुल 350 जाली नोट (कुल धनराशि 157500) 6 अर्द्धनिर्मित जाली नोट और नकली करेंसी बनाने के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद हुई जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से नकली नोट तैयार कर उन्हें धीरे-धीरे बाजार में चलते हैं नकली नोटों को असली नोटों के साथ आगे पीछे लगाकर बाजार में चलते थे यावर अली थाना सोरों जिला कासगंज में मुकदमे में वांछित चल रहा है इसके साथी रूप किशोर निवासी सिकंदराबाद थाना मुजरिया, गोविंद पुत्र प्रेमपाल निवासी भगवतपुर थाना ढोलना जिला कासगंज को 4 सितंबर को थाना सोरों जिला कासगंज में पकड़े गए थे नूरुल हसन पूर्व में थाना अलापुर में जाली करेंसी के साथ पकड़ा गया है अभियुक्तों के पास से नोट छापने की एक डाई, हारे टेप का एक बंडल, एक ग्लू स्टिक, एक मोबाइल फोन, दो कटर ब्लेड, एक एक्सटेंशन बोर्ड, सफेद कागज का एक खुला बंडल आदि अन्य सामान बरामद हुआ पुलिस ने विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!