चेकिंग के दौरान बिना नंबर खनन डंपर ने आरटीओ की गाड़ी को टक्कर मार वेरिकेडिंग तोड़ कर हुआ फरार ट्रक को पुलिस ने पकड़ा
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – चेकिंग के दौरान बिना नंबर के खनन ट्रक ने पीटीओ की गाड़ी में मारी टक्कर, पीछा कर ट्रक बगरैन में पकड़ा
हम आपको बता दें कि आंवला क्षेत्र में बरेली एआरटीओ और बदायूं आरटीओ की संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चेकिंग के दौरान बिना नंबर के खनन से भरे एक ट्रक चालक ने रुकने के बजाय पीटीओ बरेली की गाड़ी में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन चालक ट्रक लेकर तेजी से भाग निकला। घटना के तुरंत बाद पीटीओ बरेली ने बरेली और बदायूं कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ता रहा। इसके बाद आरटीओ बदायूं हरिओम और पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया। काफी देर तक चले पीछा करने के बाद वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन के पास ट्रक को घेरकर पकड़ लिया गया। बाद में ट्रक को बगरैन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।


