सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 100 से अधिक लोगों की जांच
बिसौली- क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में शुक्रवार 22 मई को इंडियाब फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिंदू राव अस्पताल, दिल्ली की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनीता सिंह,एमबीबीएस,एमडी ने मधुमेह,रक्तचाप व मोटापे की जांच की।
डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बदलती जीवनशैली के कारण शुगर,बीपी और मोटापे के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने जांच के साथ-साथ इन बीमारियों से होने वाले हृदय रोग,किडनी फेल्योर व स्ट्रोक जैसे गंभीर नुकसानों की जानकारी दी। बचाव के लिए डॉ. सिंह ने नियमित व्यायाम,संतुलित भोजन, तनाव से दूरी और नमक-चीनी का सीमित सेवन करने की सलाह दी।
इंडियाब फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण जनता को जीवनशैली जनित रोगों के प्रति जागरूक करना है। शिविर में लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व ग्रामीणों की शुगर, बीपी एवं वजन की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर के आयोजन के लिए ने अनुमति प्रदान कर सहयोग के लिए कालेज को धन्यवाद दिया।कालेज के उप-प्रबन्धक पंडित श्यामपाल पाठक व प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने डॉ सुनीता सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रबंधक श्यामपाल पाठक,प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,सेवानिवृत एडीएम कुलदेव सिंह,हेमेंद्र सिंह,एडवोकेट राजीव चोधरी,चौधरी सूरज पाल सिंह,सुभाष चौधरी,सर्वेश पाठक फौजी,संजय उपाध्याय,संजीव कुमार पाठक,रामबहादुर शंखधार,अश्वनी शर्मा,आकाश कश्यप,प्रसुनिका शर्मा,रविन्द्र कटिया एवं फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने की मांग की।

