बदायूं
Trending

अध्यापक की माँ का ह्रदय गति रुकने से हुआ निधन, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली- त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज,आसफपुर के वरिष्ठ अध्यापक ऋतुराज सिंह राठौर की पूज्य माताजी श्रीमती आशा राठौर का लंबी बीमारी के उपरांत कल देर शाम दुःखद निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार आज पैतृक गांव सिलहरी में गमगीन माहौल में संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र पीयूष राठौर ने दी।
इस दुःख की घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक, प्रधानाचार्य करतार सिंह, पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा के पुत्र सुशांत राठौर,प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यू अनूप पटेल,प्रधानाचार्य परिषद के जिला मंत्री राजकुमार शर्मा,अखिलेश पाठक प्रधान आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दिनेश पाल, मनोज सिंह,श्याम सुंदर शर्मा,रामभरोसे लाल सिंह, राजीव कुमार, वरिष्ठ लिपिक सुमित पाठक, सुधीर यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय परिसर में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रबंधक अनिल कुमार पाठक ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, माँ का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में पूरा विद्यालय परिवार गंगवार परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!