दातागंज (बदायूं)
Trending

भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का दातागंज में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज/ भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के दातागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता द्वारा अभूतपूर्व व भव्य स्वागत किया गया।

विधानसभा की सीमा में आते ही ग्राम सेनपुर से लेकर नगर पालिका परिषद दातागंज तक पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) एवं युवा ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, युवा साथियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का पुष्प-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।

सैनपुर से शुरू हुआ स्वागत का यह सिलसिला दातागंज नगर पालिका परिषद तक विभिन्न प्रमुख चौराहों और पड़ावों पर लगातार चलता रहा, जहाँ क्षेत्रवासियों ने पुष्प-वर्षा कर उनका आत्मीय अभिवादन किया।

भ्रमण उपरांत दातागंज स्थित शिव पैलेस में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर  विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं का असीम जोश और समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की असली पूंजी है। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर विशाल जनसमूह के रूप में उपस्थित होकर स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद देने वाले अपनी दातागंज विधानसभा क्षेत्र के सभी देवतुल्य परिवारजनों का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष  का यह प्रथम प्रवास संगठन में नए जोश और संकल्प का संचार करेगा। दातागंज के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता से स्वागत किया है, वह दर्शाता है कि संगठन धरातल पर कितना मजबूत है। हम सभी मिलकर 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

 

वहीं ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का मार्गदर्शन हम युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। दातागंज की धरती पर उनका स्वागत करना हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। हम संगठन की मजबूती के लिए सदैव अपने विधायक जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

 

सम्मेलन में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, राहुल कुमार लोधी, नरेश पाल, ब्लॉक प्रमुख पति धीरज सक्सेना, दिनेश कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र गुप्ता, चेयरमैन पति अनूप गुप्ता, रंजन सिंह प्रधान, हेमचंद्र गौतम, विदेश कुमार सिंह मुन्ना, भूरे यादव प्रधान, ज्ञानेन्द्र सिंह सभासद, राजीव सिंह तोमर, देवेश तोमर सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, सम्मानित जन-प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!