बबराला /सम्भल
Trending

सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त लंबित आवेदनों का निस्तारण जल्द करने के निर्देश

बबराला अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त

 

लंबित आवेदनों का निस्तारण जल्द करने के निर्देश

 

बबराला (सम्भल)

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय बहजोई में उद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा योजना) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित आवेदनों की बैंकवार समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।

समीक्षा के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में सर्वाधिक आवेदन लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सबसे पुरानी लंबित फाइल की स्थिति एवं उसके लंबित रहने के कारणों की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा पात्र आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि सभी संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आगामी 12 दिनों का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें तथा योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवेदनों का फाइनल डिस्बर्समेंट सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा पात्र लाभार्थियों को समय से योजना का लाभ मिलना चाहिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार, डिप्टी कलक्टर नीरज कुमार द्विवेदी एवं अभिमन्यु कुमार, एलडीएम ललित कुमार राय सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!