दातागंज (बदायूं)
Trending

श्रावण माह और कावड़ यात्रा शुरू होते ही बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित सामुदायिक शौचालय, पिंक महिला शौचालय पर लटके ताले।

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

श्रावण माह और कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है उसके बावजूद भी नगर पंचायत अलापुर में सुविधा का हाल बेहाल है बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित सामुदायिक शौचालय पर ताले लटके हुए हैं और शौचालय पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं है श्रावण मास और कावड़ यात्रा को देखते हुए जनपद के उच्च अधिकारी समय-समय पर कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं ।

बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर नगर पंचायत अलापुर द्वारा एक शौचालय का निर्माण कराया गया था इस सामुदायिक शौचालय पर ताले लटके हुए हैं जबकि कावड़ यात्रा शुरू हो गई है यहां पर नगर पंचायत प्रशासन ने अभी तक सामुदायिक शौचालय के ताले नहीं खोले हैं जहां पर शौचालय बना हुआ है वहां पर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक महिला महाविद्यालय मौजूद है उसके बावजूद भी यह शौचालय कभी नहीं खोला जाता है हाईवे पर बने सामुदायिक शौचालय, पिंक महिला शौचालय को खोलने की बजाय उन पर ताले लगा दिए गए हैं कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालु और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

देखना यह है कि नगर पंचायत अलापुर द्वारा यह शौचालय खोला जाता है कि नहीं या फिर यह हमेशा की तरह बंद रहेगा। कांवड़ यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!